Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees swayed to the melodious tunes of devotional songs in Chhatar.

Mandi News: छातर में भजनों की मधुर धुनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 24 Nov 2026 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to the melodious tunes of devotional songs in Chhatar.
शिव विवाह की झांकी ने मोहा मन
विज्ञापन

भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास गोविंद कृष्ण ने सुनाया परीक्षित-शुकदेव संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। छातर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। वृंदावन से पहुंचे कथा व्यास गोविंद कृष्ण ने अपनी मधुर आवाज में भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, शाम को नीलकंठ आर्ट ग्रुप बिलासपुर की ओर से प्रस्तुत शिव विवाह की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
आस्था जन कल्याण एवं उत्सव समिति की ओर से आयोजित कथा में कथा व्यास ने राजा परीक्षित और शुकदेव के संवाद का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ऋषि पुत्र शृंगी के श्राप के कारण राजा परीक्षित को सातवें दिन तक्षक नाग के डसने से मृत्यु का भय सताने लगा था। इसके बाद उन्होंने राजपाट छोड़कर गंगा तट पर जाने का निर्णय लिया, जहां उनकी भेंट ब्रह्मज्ञानी शुकदेव जी से हुई। शुकदेव जी ने उन्हें श्रीमद्भागवत कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, वैराग्य और सदकर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। जीवन अनमोल है और इसे प्रभु के स्मरण तथा अच्छे कर्मों में लगाना चाहिए। कथा के दौरान मेरा तार प्रभु से जोड़े, ऐसा कोई संत मिले, तू है मोहन मेरा, मैं हूं दीवाना तेरा और जमुना किनारे मेरो गांव, सांवरे आई जइयो जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। शाम को शिव विवाह की झांकी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed