फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two couple died in accident

करसोग में दो दंपतियों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 28 Aug 2016 10:17 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 28 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
two couple died in accident
करसोग में केलोधार-कोटलू सड़क पर कार हादसे में मारे गए लोगों के शव निकालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के शलिनी (पैंदों) में कार हादसे में दो दंपतियों की दर्दनाक मौत से शेरटी और दारकली गांव में मातम छा गया। हादसा दारकली गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हुआ। हादसे में मृतक गोपाल और घनश्याम में जीजा-साले का रिश्ता था, जो पैंदों गांव से कोटलू में देवता के गुर के पास जा रहे थे।

विज्ञापन


शेरटी गांव के गोपाल उर्फ  ज्ञान चंद और उसकी पत्नी उषा उर्फ सपना कार में सवार होकर घर से किसी दैविक कार्य के लिए कोटलू जा रहे थे। कार में गोपाल का जीजा घनश्याम और बहन नीतू भी साथ में जा रही थी। दारकली गांव से महज दो किलोमीटर की दूरी पर कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे का शिकार घनश्याम और नीतू अपने पीछे दो बच्चे मनीश (11) व पूनम (13) और पिता ठाकुर दास व माता को छोड़ गए। दर्दनाक हादसे ने मनीष व पूनम के सिर से मां-बाप का साया छीन लिया।
विज्ञापन


गोपाल उर्फ  ज्ञान चंद की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उषा उर्फ सपना गर्भवती थी। घर में कुछ ही महीनों में नये मेहमान के आने का परिजनों को इंतजार था। हादसे ने परिजनों से बेटा व बहू को हमेशा के लिए छीन लिया। घटनास्थल पर पहुंचे गोपाल के पिता जिया लाल फूट-फूट कर रो पड़े। गोपाल की पत्नी उषा गभर्वती होने के कारण शव का पोस्टमार्टम करसोग अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का पता लगते ही शेरटी व दारकली गांव के लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन रहा। स्थानीय लोगों की मदद से करसोग पुलिस ने काफी मशक्कत से मृतकों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed