फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two accused arrested with 1.081 kg hashish and 21.87 grams chitta

Mandi News: 1.081 किलो चरस और 21.87 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 20 Mar 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 1.081 kg hashish and 21.87 grams chitta
अफीम के पौधे   स्त्रोत  विभाग
मंडी। जिला पुलिस ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए तस्करी के संभावित स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान 1.081 किलो चरस और 21.87 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी हिरासत में लिए हैं। दोनों पर मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश करके तीन दिनों की पुलिस हिरासत में लिया है। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने 1682 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। इसमें जमीन की निशानदेही के मुताबिक ही आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंडी पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान तीन मामले मामले दर्ज किए। पहले मामले में पुलिस थाना औट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान खूब राम निवासी गांव शरण तहसील सैंज जिला कुल्लू से 1.081 किलो चरस बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करके तीन दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर की टीम ने प्रदीप कपिल निवासी अमृतसर (पंजाब) से 21.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, तीसरे मामले में पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर पुलिस चौकी निहरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बारठा में चार खेतों में लगाए गए 1682 अफीम के पौधे नष्ट किए। अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अफीम के पौधों के खेतों के मालिकों का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग से निशानदेही लेने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पुलिस थाना सदर जिला मंडी की टीम ने लगभग 1,02,000 रुपये के 10 गुम मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके असल मालिकों के हवाले भी किया। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और हर तरह गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed