{"_id":"570a57e74f1c1b7b51c810d2","slug":"twenty-four-hour-medical-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी आपातकालीन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी आपातकालीन सुविधा
मंडी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन गर्भधारण रोकने के अलावा गर्भाश्य के कैंसर की संभावना को भी खत्म कर देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल के सभी वार्डों में जहां नर्सों की कमी नहीं सताएगी वहीं, ओपीडी में डाक्टर की कमी भी कुछ हद तक दूर होगी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में केजुअलिटी वार्ड 24 घंटे खुला रहेगा। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन मंडी ने अलग से केजुअलिटी वार्ड स्थापित कर दिया गया है। इससे अब अस्पताल में ओपीडी और वार्डों में तैनात कर्मचारियों व डाक्टरों की व्यवस्था नहीं गड़बड़ाएगी।
विज्ञापन
10 बिस्तरों के केजुअलिटी वार्ड में चार नर्सों को तैनात किया गया है। इससे यह वार्ड 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं, केजुअलिटी के लिए अलग से डाक्टर तैनात करने की तैयारी में अस्पताल प्रशासन जुटा है। जल्द ही केजुअलिटी के लिए डाक्टर भी अलग से नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले यह वार्ड दिन के समय खुला रहता था। यहां ड्यूटी देने के लिए अस्पताल के वार्डों में तैनात नर्सों को बुलाना पड़ता था। जिससे वार्डों में व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी।
विज्ञापन
समस्या को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विभागीय निर्देशों पर केजुअलिटी वार्ड स्थापित किया है। अस्पताल प्रशासन ने इस वार्ड में डेपुटेशन पर चार नर्सों को तैनात किया है। इससे अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। फिलहाल अभी यहां पर नियमित रूप से डाक्टर तैनात नहीं किया गया है। जिससे ओपीडी में ड्यूटी देने वाले डाक्टरों को शिफ्ट में यहां पर ड्यूटी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
सीधे वार्डों में नहीं भेजे जाएंगे मरीज
केजुअलिटी में आने वाले मरीजों को अब सीधा वार्डों में नहीं भेजा जाएगा। वार्डों में मरीजों को भेजने से पहले डाक्टर केजुअलिटी वार्ड में उनकी जांच करेगा। यदि मरीज को लंबे वक्त के लिए इलाज की जरूरत हो तभी उसे संबंधित वार्ड में भेजा जाएगा। यदि मरीज को दो या तीन दिन तक ही इलाज की जरूरत है तो ऐसे मरीज को केजुअलिटी वार्ड में ही दाखिल कर लिया जाएगा।
10 बिस्तरों का कैजुएल्टी वार्ड स्थापित किया गया है। वार्ड अब 24 घंटे खुला रहेगा। यहां पर चार नर्सो को अलग से तैनात किया गया है। भविष्य में यहां पर अलग से डाक्टर भी तैनात किया जाएगा। जिससे ओपीडी व वार्डो में स्वास्थ्य सुविधा और अधिक दुरस्त होगी।.........डा. देशराज शर्मा सीएमओ मंडी