फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Truck laden with apples falls into ditch, father and son injured

Mandi News: सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, पिता-पुत्र घायल

Mon, 09 Sep 2024 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Truck laden with apples falls into ditch, father and son injured
गोहर के कुश्ला संपर्क मार्ग पर सड़क धंसने से हुआ हादसा
विज्ञापन

चालक सुशील नागरिक चिकित्सालय गोहर से एम्स बिलासपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। क्षेत्र की कुशला संपर्क सड़क पर सेब से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक पिता और पुत्र घायल हुए हैं। घायलों की पहचान चालक सुशील कुमार और उसके पुत्र नसीब सिंह निवासी रक्कड़ के रूप में हुई है।

ट्रक सेब लेकर क्षेत्र की वाइन फैक्टरी में जा रहा था। इस दौरान ट्रक कुशला गांव के पास अचानक सड़क धंसने से गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए भागे। इस दौरान चालक सुशील और नसीब को जख्मी हालत में लोगों ने हादसा स्थल से निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें नागरिक चिकित्सालय गोहर भेज दिया गया। गोहर में प्राथमिक उपचार के बाद चालक सुशील को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि पुत्र नसीब को नेरचौक मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed