फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Transgenders need their identity with the acceptance of society

ट्रांसजेंडर को समाज की स्वीकृति के साथ अपनी पहचान चाहिए : धनंजय

Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Transgenders need their identity with the acceptance of society
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपना संबोधन करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के पह
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ट्रांसजेंडर को समाज के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि समाज को उनके साथ रहने में समस्या है। ट्रांसजेंडर को समाज की स्वीकृति के साथ-साथ अपनी एक अलग पहचान चाहिए। इसके लिए वह लगातार संघर्षरत हैं और इस दिशा में कानूनी तौर पर कामयाबी भी मिली है। यह बात राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को ट्रांसजेंडर छात्र धनंजय चौहान ने कही।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर कॉलेज में विषय सोशल इंक्लूजन लिविंग विद डायवर्सिटी पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें पंजाब विश्वविद्यालय के मानवाधिकार विभाग के रिसर्च स्कॉलर एवं विश्वविद्यालय के पहले ट्रांसजेंडर छात्र धनंजय चौहान बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उनके साथ पंजाब विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग के चेयरपर्सन प्रो. विनोद कुमार थे। धनंजय ने कहा कि कानूनी तौर पर मिली कामयाबी सही अर्थों में तब पूरी होगी जब समाज उन्हें पूरी तरह स्वीकार करते हुए पुरुष और महिलाओं की तरह सामाजिक जीवन जीने की स्वीकृति प्रदान करेगा।
विज्ञापन

धनंजय चौहान ने कहा कि प्रकृति ने केवल इंसान बनाया है, लेकिन समाज ने उसे महिला और पुरुष में विभक्त किया है। ऐसे में ट्रांसजेंडर भी एक इंसान ही है, लेकिन समाज ने उसे महिला और पुरुष का भेद करते हुए उसे अप्राकृतिक संज्ञा देकर समाज से अलग-थलग कर दिया है। ट्रांसजेंडर में शारीरिक तौर पर प्राकृतिक विकार हो सकता है, लेकिन मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक तौर पर ट्रांसजेंडर भी एक सामान्य इंसान ही है। उनमें भी जीवन जीने के प्रति वही भावनाएं, आकांक्षाएं और इच्छाएं हैं जो एक सामान्य इंसान में होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किन्नर समाज के लोगों को अब कानूनी तौर पर बतौर थर्ड जेंडर एक पहचान भी मिली है। मगर समाज की स्वीकृति के बिना यह पहचान अभी अधूरी है, जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।


विविध और समावेशी विचार के साथ बढ़े समाज : प्रो. विनोद कुमार
पंजाब विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के चेयरपर्सन प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि हमारा समाज विविधताओं से भरा है। प्रत्येक समाज और समुदाय की अपनी विशेषता और पहचान है। ऐसे में हमें एक बेहतरीन समाज निर्माण के लिए विविध और समावेशी विचार के साथ आगे बढ़ने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रकृति के साथ भी व्यापक समन्वय बनाते हुए जीवन जीने पर बल दिया। इससे पहले कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता सिंह ने प्रो. विनोद कुमार तथा ट्रांसजेंडर धनंजय चौहान का संगोष्ठी में शामिल होने के लिए स्वागत किया। इस मौके पर संगोष्ठी की संयोजक प्रो. कौमुदी सिंह सहित कॉलेज का अन्य स्टॉफ, कॉलेज विद्यार्थी तथा अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed