फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patrolling vehicle deployed for assistance on NH-154A.

Mandi News: एनएच-154ए पर मदद के लिए पेट्रोलिंग वाहन तैनात

Wed, 16 Sep 2026 05:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
Patrolling vehicle deployed for assistance on NH-154A.
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एनएचएआई प्रबंधन ने पेट्रोलिंग वाहन तैनात कर दिया है। यह वाहन बनीखेत, बैली, नैनीखड्ड, तुन्नूहट्टी, डगोह, केरू पहाड़ और कटोरी बंगला समेत हाईवे के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोलिंग करेगा। इसके आगे पठानकोट की ओर जाने वाले हाईवे क्षेत्र में भी यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन की तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन दिनों मणिमहेश यात्रा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु चंबा और भरमौर की ओर पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिन-रात एनएच-154ए से होकर सफर कर रहे हैं। ऐसे में वाहन खराब होने, सड़क पर मलबा आने या किसी अन्य आपात स्थिति में पेट्रोलिंग वाहन यात्रियों के लिए मददगार साबित होगा। एनएचएआई के साइट इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि हाईवे पर यात्रियों की सहायता के लिए प्रबंधन की ओर से पेट्रोलिंग वाहन तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में यह वाहन मौके पर पहुंचकर हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की सहायता करेगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर यात्री एनएचएआई की हेल्पलाइन 1033 पर कॉल करके भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed