फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   traffic

मंडी शहर में बनेंगे दो रोटरी चौक

Sun, 15 Nov 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sun, 15 Nov 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
traffic
मंडी। शहर में करीब 1.62 करोड़ रुपये से दो रोटरी चौक बनेंगे। रोटरी चौक बनने से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। आईटीआई के समीप नेशनल हाईवे पर एक रोटरी चौक बनेगा, जबकि दूसरा स्कोडी पुल पर बनेगा। दोनों रोटरी चौक के बीच में सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं, मंडी शहर के स्कूल बाजार में सड़क चौड़ी की जाएगी। तीनों कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन



मंडी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो रोटरी चौक बनाए जाएंगे। सुव्यवस्थित तरीके से चौक बनने पर जाम की समस्या से निजात मिलेगा। वर्तमान में शहर के आईटीआई के पास एनएच व स्कोडी पुल में दोनों चौक अव्यवस्थित हैं। इससे जाम समेत दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। इनमें सुधार के लिए रोटरी चौक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई के बाहर एनएच पर करीब 76.21 लाख रुपये से रोटरी चौक तैयार किया जाएगा। यहां अंडरग्राउंड टॉयलेट्स भी बनाए जाएंगे। वहीं, रिवालसर रोड पर स्कोडी पुल के समीप रोटरी चौक के लिए 85.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्कोडी पुल में बीच में बनी जगह में लेंटर डालकर सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। वहीं, स्कूल बाजार सड़क को चौड़ा किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके लिए विजय स्कूल की तरफ को सड़क को चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में यहां फुटपाथ में रेहड़ियां लगी होने के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ट्रैफिक कंजक्शन प्लान से सुधरेगी हालत
मंडी शहर में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए ट्रैफिक कंजक्शन प्लान से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी। प्लान में विभाग की ओर से विभिन्न जगहों के लिए सुंदरीकरण, पार्किंग व अन्य चीजों का ब्योरा दिया गया है, जिनमें से तीन मद्दों को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

बॉक्स
मंडी शहर में दो रोटरी चौक और स्कूल बाजार में सड़क चौड़ी करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसके लिए आगामी कार्रवाई की जा रही है। स्कूल सड़क चौड़ी करने के लिए स्कूल प्रशासन से जमीन के लिए बातचीत की जाएगी।
-डीसी यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed