फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   to arrenge pm relly bjp in action

युवा, महिला और एससी मोर्चा को सौंपा परिवर्तन रैली का जिम्मा

Thu, 13 Oct 2016 05:56 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 13 Oct 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
to arrenge pm relly bjp in action
मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए सांसद राम स्वरूप, विधायक जयराम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती एसपीजी की टीम। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वीरवार को भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की अलग-अलग बैठकें प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रैली को लेकर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


सबसे पहले महिला मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को रैली में महिलाओं की भागीदारी को लेकर निर्देश दिए। इसके अलावा युवा मोर्चा की बैठक में सांसद रामस्वरूप शर्मा, संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर, अजय राणा, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युवा मोर्चा को रैली की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही प्रचार-प्रसार का जिम्मा भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि परिवर्तन रैली में मंडी और सुंदरनगर जिला से लगभग 20 हजार युुवाओं को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सबसे अंत में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री लाल सिंह देशबंधु सहित जिलाभर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंच सजाने का काम महिला मोर्चा के हवाले
महिला मोर्चा को मंच सजाने के अलावा अन्य साज-सज्जा का काम सौंपा गया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि पीएम की रैली में मंडी जिले की 20 हजार महिलाएं शिरकत करेंगी। बैठक में प्रदेश की महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर सहित अंजना देवी, भानू कपूर, कमलेश, संतोष महंत, चिंता गुलेरिया, प्रोमिला, निर्मला मेहरा, जया स्वरूप, वर्षा ठाकुर, पंकज शर्मा, संतोष सोनी, गीता, सुचित्रा, रमिता, प्रियंता शर्मा, बंती देवी, आशा ठाकुर, रितु शर्मा, ममता ठाकुर, लीला वर्मा, कुंती ठाकुर, मन्ना देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इनसेट
शहर में प्रचार-प्रसार देखेगा युवा मोर्चा
भाजयुमो के कार्यकर्ता मोदी की रैली को लेकर शहर में प्रचार-प्रसार का काम देखेंगे। इसके अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रैली स्थल की व्यवस्था देंगे। जिलाध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे शहर में प्रचार-प्रसार करेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।

इनसेट
पानी की व्यवस्था एससी मोर्चा के हवाले
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हवाले रैली स्थल में पीने की पानी की व्यवस्था रहेगी। इसे मोर्चा के 200 कार्यकर्ताओं देखेंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने कहा कि मोर्चा को जो काम मिला है, उसे बखूबी निभाएगा।

कोट्स
रैली के प्रभारी एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि परिवर्तन रैली को लेकर सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है। अब हर रोज इस व्यवस्थाओं को लेकर बैठकें होंगी।


मोदी की रैली के लिए पूर्व सैनिकों को देंगे निमंत्रण
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगेडियर पवन चौधरी (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक मंडी में संपन्न हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि जिला भर के पूर्व सैनिकों को निमंत्रण पत्र देकर रैली में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर पूर्व सैनिकों की बैठकों का आयोजन करेंगे और व्यक्तिगत स्तर पर मंडल के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed