{"_id":"57b709df4f1c1bff136eae66","slug":"tiranga-yatra-in-chontda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंतड़ा से मोहनघाटी तक निकाली भाजपा की तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंतड़ा से मोहनघाटी तक निकाली भाजपा की तिरंगा यात्रा
मंडी
Updated Fri, 19 Aug 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की तिरंगा यात्रा में भाग लेते सांसद रामस्वरूप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा और जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह की अध्यक्षता में चौंतड़ा से मोहनघाटी से वापस सुखा बाग तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद रामस्वरूप शर्मा स्वयं मोटरसाइकिल में सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विधानसभा के सैकड़ों युवकों ने भाग लिया। यात्रा के वापस सुखाबाग पहुंचने पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश के आजादी और सुरक्षा के लिए जो शहीद हुए हैं, उनकी कुर्बानी को याद करने के लिए इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और ऐसे शहीदों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। तिंरगा यात्रा के संयोजक और जिला भाजपा उपाध्यक्ष सूरत राम ने कहा कि तिरंगा यात्रा मेें जोगिंद्रनगर विधानसभा के युवाओं और लोगों का जो सहयोग मिला है, वह शहीदों के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप अर्पित है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कश्मीर सिंह राजपूत सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इनसेट
तिरंगा यात्रा में भले ही सांसद ने हेल्मेट लगाकर यात्रा में भाग लिया लेकिन कुछ युवाओं ने बिना हेल्मेट के तिरंगा यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। तिरंगा यात्रा के चलते चौंतड़ा, सुखा बाग में कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बिना हेल्मेट दो पहिये वाहन चलाने वालों के चालान भी काटे। उधर, घट्टा पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि बिना हेल्मेट के बाइक आदि चलाने पर चालकों के चालन काटे गए हैं।