फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tips given to increase students' knowledge in scientific subjects

Mandi News: वैज्ञानिक विषयों में विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए दिए टिप्स

Thu, 08 Aug 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Tips given to increase students' knowledge in scientific subjects
सरदार पटेल विश्वविद्यालय में विज्ञान में नवाचार और प्रेरित अनुसंधान पर आयोजित शिविर में भाग लेत
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान में नवाचार और प्रेरित अनुसंधान शिविर के दूसरे दिन विभिन्न वैज्ञानिक विषयों में विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए शैक्षिक और व्यावहारिक सत्रों की शृंखला आयोजित की गई। विवि के कुलपति प्रो़ ललित कुमार अवस्थी ने अतिथि वक्ताओं प्रो. सुनील कुमार डीन छात्र कल्याण केंद्रीय विवि हिमाचल प्रदेश और शूलिनी विवि सोलन के प्रो़ दीपक कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रो. सुनील ने विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण पर विशेष रूप से कीटों पर कीटनाशकों के व्यापक प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध विविध कॅरिअर के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. दीपक ने दवा की खोज में रसायन विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर एक आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रो. अवस्थी ने कहा कि शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में छात्रों को एक सर्वांगीण अनुभव प्रदान किया गया। इसमें सैद्धांतिक शिक्षा, व्यावहारिक अनुप्रयोग और शारीरिक गतिविधि शामिल रहीं। उन्होंने अतिथि वक्ताओं को उनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया, जो छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को समृद्ध करेगा। उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक प्रयासों के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed