{"_id":"67cc2eec932a8ff92c0820bf","slug":"tilak-elected-district-president-of-gurjar-welfare-council-mandi-news-c-90-1-mnd1001-149990-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुर्जर कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष चुने तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुर्जर कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष चुने तिलक
विज्ञापन
नेरचौक में हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद की जिला कार्यकारिणी।
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक नेरचौक में हुई। इसकी अध्यक्षता परिषद के मुख्य सलाहकार कन्हैया लाल राव ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव भी मौजूद रहे। इसमें हिंदू गुर्जर समाज की समस्याओं पर मंथन किया गया।
निर्णय लिया कि भविष्य में प्रदेश में हिंदू गुर्जर समाज हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद के बैनर तले एक मंच पर इकट्ठा होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करेगा। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें तिलक राज राव को प्रधान चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप राव, उपाध्यक्ष चंपा देवी और गांधी राम, महासचिव नागेश कुमार, सचिव राहुल यादव चुने। कोषाध्यक्ष नरेश राव, मुख्य संरक्षक जीवन यादव, मुख्य सलाहकार राजेश गोर्सी और सलाहकार सुंदरलाल को चुना गया। लेख राम, संजय कुमार व हंसराज यादव को कार्यकारी सदस्य चुना गया। प्रधान तिलक राज राव ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कहा कि भविष्य में पूरे समाज को साथ लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि चरणवद्ध तरीके से प्रदेश के तमाम जिलों में परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश स्तरीय अधिवेशन करवाया जाएगा। इसमें नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परम देव यादव, दुनी चंद यादव, कन्हैया लाल राव सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
000