फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thunag market will be garbage free

Mandi News: कचरा मुक्त होगा थुनाग बाजार, सप्ताह में दो दिन हर घर से उठाया जाएगा कूड़ा

Thu, 19 Dec 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Dec 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Thunag market will be garbage free
सराज क्षेत्र के लंबाथाच में प्लास्टिक कचरा एकत्र करती  पंचायत की महिलाएं। स्रोत जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय का थुनाग बाजार अब कचरा मुक्त बनेगा। प्रशासन ने शहरी निकायों की तर्ज पर कचरा प्रबंधन के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। योजना के तहत सप्ताह में दो बार घर-घर से कचरा उठाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय कारोबारियों और रिहायशी क्षेत्रों के किरायेदारों से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने बाजार से कचरा उठाने के लिए शुल्क दरें तय करने का प्रस्ताव स्थानीय पंचायत और व्यापार मंडल को भेजा है, जिसे सहमति मिल चुकी है। होटल, ढाबा, सब्जी विक्रेताओं समेत अन्य कारोबारियों से अधिक शुल्क लिया जाएगा। शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी स्थानीय पंचायत निभाएगी। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर, महिला मंडल और युवक मंडल का सहयोग लिया जा रहा है
विज्ञापन


जंजैहली क्षेत्र से 500 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र
थुनाग उपमंडल की जंजैहली और आसपास की आठ पंचायतों ने प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। जंजैहली, बूंग रैलचौक, ढीम कटारू, संगलबाड़ा, धार जरोल, रोड़ और लंबाथाच पंचायतों से अब तक 500 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जा चुका है। प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए पंचायत स्तर पर नियुक्त 13 सिलाई अध्यापिकाएं विशेष बैग सिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थुनाग पंचायत प्रधान धनेसर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ने बाजार के सभी कारोबारियों को सूखा और गीला कचरा एकत्र करने के लिए डस्टबिन उपलब्ध कराए हैं। आवासीय भवनों के किरायेदारों को भी स्वच्छता अभियान में जोड़ा जा रहा है। प्रशासन के सहयोग से प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

बाजार से कचरा हटाने के लिए सभी व्यवसायियों को सहयोग करने के लिए कहा है। खुले में कचरा फेंकने से सारी गंदगी बाजार में पसरी रहती है, जिससे बाजार गंदा दिखता है। स्वच्छता के किसी भी प्रयास के लिए पंचायत और प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया जाएगा।

-शिव दयाल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल थुनाग।


गांव और बाजार को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कूड़े के निस्तारण के लिए उचित प्रबंध किया जा रहा है। यह मुहिम उपमंडल की सभी पंचायतों और बाजारों में चलाई जाएगी।
-रमेश कुमार, एसडीएम, थुनाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed