{"_id":"578fb96d4f1c1bd927c4b548","slug":"three-water-sempel-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के तीन सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के तीन सैंपल फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में जलजनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जिला के विभिन्न प्राकृतिक जल स्रोतों व आईपीएच विभाग की ओर से पानी की प्रतिदिन जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिला के रजवाड़ी, बड़ाणु व छमयार में भरे पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। पानी के सैंपल मानकों पर खरे न उतरने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए हैं उपरोक्त सभी स्थानों के पानी की सुपर क्लोरीनेशन की जाए।
विज्ञापन
क्लोरीनेशन न होने तक लोगों को इन पेयजल का पीने में प्रयोग न करने को कहा है। बता दें कि गत दिन रिवालसर में एनसीसी के कैंप के दौरान छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पानी की सैंपलिंग की थी। इसमें रिवालसर स्कूल की टंकी का पानी भी जांच में दूषित पाया गया था। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पानी के सैंपल पूरे जिला में भरे जा रहे हैं। जिस बावड़ी या नलके का पानी दूषित पाया जा रहा है वहां क्लोरिनेशन व स्रोत व टंकी पास करने के निर्देश दिए हैं। कुछ समय बाद उन स्थानों से फिर से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन