{"_id":"58af234d4f1c1b6f1cb241ff","slug":"three-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी कॉलेज में छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, एनएसयूआई के तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी कॉलेज में छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, एनएसयूआई के तीन छात्र घायल
मंडी
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में पोस्टर फाड़ने को लेकर वीरवार को एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं में कैंपस में खूनी संघर्ष हो गया। पोस्टर का यह विवाद गत दो दिनों से चल रहा था। वीरवार को एबीवीपी के छात्र नेताओं ने पोस्टर फाड़ने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर दराट तथा डंडों से हमला कर दिया। जिससे एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें लगी हैं। तीनों को मंडी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने एबीवीपी के तीन छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार दो दलों के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं में दो दिन पहले भी मारपीट हुई थी। मारपीट का यह मामला भी पुलिस के पास पहुंच गया था। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों दलों के छात्र नेताओं में वीरवार को पोस्टर फाड़ने को लेकर फिर विवाद हुआ। छात्रों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एबीवीपी के छात्र नेताओं ने उन पर दराट तथा डंडों से हमला कर दिया। हमले में एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ताओं पंकज कुमार, लोकेश चौहान, सुनील शर्मा को गंभीर चोटें लगी हैं।
कॉलेज प्रशासन ने तुरंत बीच बचाव करते हुए लड़ाई की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल छात्रों को जोनल अस्पताल मंडी में पहुंचाया। जहां पर घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में एबीवीपी के सात छात्र नेताओं पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों एबीवीपी प्रदेश सह सचिव हिमांशु, वल्लभ कॉलेज के इकाई अध्यक्ष मनोज पांडेय व इकाई सचिव संजय कपूर को हिरासत में लिया है। जबकि निखिल कश्यप, पुष्पेंद्र ठाकुर व विजय कुमार तथा चंदन की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सदर चेत सिंह भंगालिया ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीन आरोपी अभी हिरासत से बाहर है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही है। जल्द ही बाकि आरोपी भी हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
कोट्........
छात्रों की लड़ाई की पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी। दो छात्र गुटों में आपसी रंजिश के चलते ही यह लड़ाई हुई है।
...डा. अशोक अवस्थी प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी