{"_id":"570f89fd4f1c1b381f4a6ada","slug":"three-held-in-karsog","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग मचाने पर एयरफोर्स के जवान समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग मचाने पर एयरफोर्स के जवान समेत तीन गिरफ्तार
मंडी।
Updated Thu, 14 Apr 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। मेला ग्राउंड करसोग में हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने एयरफोर्स में तैनात जवान समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। करसोग पुलिस की इस कार्रवाई से तीन युवकों को हवालात की हवा खानी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम मेला ग्राउंड करसोग में एक युवक बाइक लेकर हुड़दंग मचा रहा था।
थाना प्रभारी सुनील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह मौके से भाग गया। कुछ ही देर बार बाइक सवार युवक दोबारा वापस आया और लोगों को परेशान करने लगा। पुलिस ने उसे फिर रुकने का इशारा किया मगर वह बाइक से दोबारा भाग निकला। जिस पर पुलिस टीम ने बाइक का पीछा किया और ममेल कॉलेज के पाद उसे पकड़ लिया। बाइक सवार युवक नशे में था।
हालात को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करसोग में मेडिकल करवाया। पुलिस ने बाइक सवार युवक की पहचान 24 वर्षीय नितिन कुमार निवासी टिक्कर गांव तहसील करसोग के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक एयर फोर्स का जवान है। जो छुट्टी लेकर घर आया है। वहीं, देर रात दो युवक गाड़ी लेकर मेला ग्राउंड में लगे डोम के अंदर घुस गए और गुंडागर्दी करने लगे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही करसोग पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। दोनों नशे में थे। पुलिस ने युवकों की पहचान युवराज निवासी ममेल और हेत राम निवासी नालगी गांव के रूप में की है। करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड में हुड़दंग मचाने पर तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। छानबीन जारी है।