{"_id":"694055543b95e504900a8dbe","slug":"thoughts-shared-on-the-struggle-of-women-power-in-rakhota-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179451-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रखोटा में नारी शक्ति के संघर्ष पर विचार किए साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रखोटा में नारी शक्ति के संघर्ष पर विचार किए साझा
विज्ञापन
रखोटा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महिलाएं। स्त्रोत्- जागर
सरकाघाट (मंडी)। विद्या भारती की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी सप्तशक्ति संगम समारोह की शृंखला में सोमवार को सरकाघाट के रखोटा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में प्रेस क्लब मंडी की उपाध्यक्ष मोनिका ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम कुमारी ठाकुर व राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोमा राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, विशिष्ट माताओं का सम्मान, स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी व स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृति और विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। नन्हे-मुन्हें बच्चे देश की प्रेरणादायक विभूतियों की फैंसी ड्रेस में भी नजर आए।
मुख्य वक्ता सोमा राणा ने महिलाओं की सात शक्तियों ज्ञान, साहस, करुणा, धैर्य, सृजन, सेवा और नेतृत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रेम कुमारी ठाकुर ने आधुनिक युग में बच्चों को सनातन संस्कार देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि मोनिका ठाकुर ने अपने जीवन संघर्षों को साझा करते हुए नारी के सामने आने वाली चुनौतियों और उन्हें पार कर आगे बढ़ने की प्रेरणादायी बातों से उपस्थित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पहाड़ी क्वीन विनीता ठाकुर, सरकाघाट पतंजलि योग समिति की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर रखोटा की प्रधानाचार्या पूजा ठाकुर, सप्तशक्ति संगम प्रभारी शीतला ठाकुर, ग्राम पंचायत खाहन की प्रधान मीना ठाकुर, पंचायत चहलोग की प्रधान विजया ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद