{"_id":"6661a2de457e966f57021fdf","slug":"this-time-also-admission-in-msc-industrial-chemistry-will-be-on-merit-basis-mandi-news-c-90-1-ssml1026-128062-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एमएससी इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री में इस बार भी मेरिट आधार पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एमएससी इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री में इस बार भी मेरिट आधार पर मिलेगा प्रवेश
Fri, 07 Jun 2024 10:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी लगातार तीसरी बार भी एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री कोर्स की सीटें मेरिट के आधार पर ही भरने जा रहा हैै। इसके लिए इस बार भी प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई जा रही है। युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने वाले इस कोर्स में पहले विवि ने प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें भरने का निर्णय लिया था, लेकिन किन्हीं कारणों से प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
पिछले साल की तरह ही बीएससी फाइनल ईयर की मेरिट के आधार पर ही सीटें भरी जाएंगी। यहां पर एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में कुल 40 सीटें भरी जानी हैं। इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। अच्छा पैकेज मिलता है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एसपीयू में ही इस कोर्स की सुविधा है। अन्य किसी भी निजी विवि या सरकारी संस्थान में यह कोर्स नहीं हैं। इससे पहले प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान में इस विषय की पढ़ाई नहीं होती थी। युवाओं को कोर्स के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। इस कोर्स को युवा बीएससी करने के बाद कर सकते हैं। इस बारे में एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई सुनील वर्मा ने कहा कि एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री कोर्स में दाखिले इस बार भी बीएससी में मेरिट के अनुसार ही दिए जाएंगे।
कोर्स में क्या हैं रोजगार की संभावनाएं
एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री कोर्स करने के बाद युवा केमिस्ट्री कंटेंट राइटर, साइंटिफिक डेटा एंट्री स्पेशलिस्ट, केमिकल बिजनेस एनालिस्ट, केमिस्ट, सिंथेटिक केमिस्ट्री साइंटिस्ट, साइंटिस्ट, क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर, बायोकैमिस्ट्री असिस्टेंट साइंटिस्ट में कॅरिअर बना सकते हैं। इनमें लाखों रुपये के पैकेज होते हैं।