{"_id":"6a986e134800c6f6e808bc84","slug":"47-roads-blocked-and-43-power-transformers-out-of-order-in-the-district-mandi-news-c-90-1-ssml1045-211552-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले में 47 सड़क मार्ग बाधित, 43 बिजली ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले में 47 सड़क मार्ग बाधित, 43 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
विज्ञापन
सुबह के मुकाबले शाम को स्थिति में हुआ सुधार, पेयजल व्यवस्था सुचारु
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में बारिश के बाद जन सुविधाओं पर पड़े असर में बुधवार को कुछ राहत देखने को मिली। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र (डीईओसी) मंडी की ओर से दो सितंबर को शाम चार बजे जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले में बंद सड़कों की संख्या सुबह 10 बजे के मुकाबले 78 से घटकर 47 रह गई है।
सबसे अधिक 36 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। इसके अलावा थलौट मंडल में सात, सरकाघाट में तीन और सुंदरनगर में एक सड़क बंद है। बंद सड़कों में एक एमडीआर और 46 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। जबकि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग यातायात के लिए खुले हैं।
बारिश से प्रभावित बिजली व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। सुबह 128 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर बाधित थे, जिनकी संख्या शाम चार बजे तक घटकर 43 रह गई। जलापूर्ति योजनाओं के बाधित होने की कोई सूचना नहीं है। उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि बंद सड़कों को बहाल करने तथा बिजली आपूर्ति को सुचारु करने का कार्य जारी है।