फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thirty percent water level down

पारा 36 पार : 30 फीसदी तक गिरा जलस्तर

Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
thirty percent water level down
solan water tank
मंडी। जिला मंडी में गर्मी चरम पर है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। करसोग, सरकाघाट, सुंदरनगर,  लडभड़ोल समेत अधिकांश अहम क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। प्राकृतिक जलस्रोतों में भी पानी का स्तर गिरने से परेशानी गहरा गई है। मंडी शहर में भी पानी की राशनिंग हो रही है।
विज्ञापन


यहां दिन में सिर्फ एक बार पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि सामान्य तौर पर सुबह शाम पानी छोड़ा जा रहा है। आईपीएच विभाग के एक अनुमान के मुताबिक ग्राउंड वाटर में 25 से 30 फीसदी तक की कमी दर्ज की जा रही है। फील्ड से डाटा जुटाया जा रहा है। यदि अधिक पेयजल किल्लत हुई तो प्रभावित क्षेत्रों में वाटर टैंकरों के प्रावधान के लिए प्रशासन से सिफारिश की जाएगी। चीफ इंजीनियर राजेश बक्शी ने कहा कि करसोग, सरकाघाट आदि क्षेत्रों में पानी की कमी है। रोजाना फील्ड से रिपोर्ट जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


सरकाघाट की चार पंचायतें पानी को तरसीं -सरकाघाट (मंडी)। बसंतपुर, दारपा, बकार्टा पंचायत की करीब चार हजार आबादी को भरी गर्मियों में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन पंचायतों को फीड करने वाली पेयजल योजना काफी पुरानी है। मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन, समस्या जस की तस है। ऐसे में गर्मियों में पानी की भारी दिक्कत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। गर्मियों में प्राकृतिक स्रोतों में भी जलस्तर गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी पानी के लिए परेशानी है। लोगों ने इस क्षेत्र को फीड करने वाली कांढापतन अवाह देवी उठाऊ पेयजल योजना को दुरुस्त करने की मांग की है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत प्रधान बसंतपुर, विजय कुमार, बकार्टा के दीप चंद्र, दारपा के सुनील कुमार, राज कुमार, संदीप ठाकुर, कुलदीप, प्रेम कुमार, काली दास, पंकज नेगी, संतोष नेगी, कमलेश नेगी, दिनेश, धर्मी देवी, प्रेम चंद, मीरा देवी, विजय लक्ष्मी पूर्व जिला परिषद सदस्य, बलवंत कुमार, रामजी, विनोद कुमार, रीता देवी, शकुंतला देवी, सुषमा और लता देवी का कहना है कि पेयजल किल्लत से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed