फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thief

दिनदहाड़े घर से स्वर्ण आभूषण उड़ाए, दो युवक धरे

Fri, 13 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Fri, 13 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
thief
कोटली (मंडी)। तुंगलघाटी के कसाण पंचायत के कसाण गांव में दो चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक घर से स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाकाबंदी कर चोरी कर भाग रहे दोनों चोरों को दबोचा।
विज्ञापन


घटना के करीब दो-तीन घंटे में ही चोरी किया गया सामान भी रिकवर कर लिया। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार कसाण गांव में घनश्याम के घर में शुक्रवार दोपहर को चोर अलमारी तोड़कर स्वर्ण आभूषण ले उड़े। जब दोपहर घनश्याम घर पहुंचा तो पाया कि घर के दो कमरों के ताले टूटे हुए हैं। जांच में पाया कि अलमारी से करीब एक लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण गायब हैं। इसकी सूचना उन्होंने कोटली पुलिस को दी। कोटली पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल में साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में नाकाबंदी कर भागते हुए चोरों को दबोच लिया। उक्त दोनों चोर बाइक से भाग रहे थे। इसी बीच नलहोग के समीप पुलिस को देख दोनों घबरा गए।
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से चोरी किए गए स्वर्ण आभूषण बरामद किए। आरोपी चोरों की पहचान भीम सिंह (19) पुत्र आलम चंद निवासी गांव चलैला डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी व सागर कुमार पुत्र (19) स्व. अनिल कुमार निवासी टारना रोड मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपी चोरों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 453, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इधर, एएसपी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि नाकाबंदी कर चोरों को दबोच लिया गया है। स्वर्ण आभूषण भी रिकवर कर लिए गए हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सन्यारडी में भी चोरी कर चुके हैं आरोपी चोर
आरोपी चोर पहले भी मंडी शहर के साथ लगते गांव सन्यारडी में भी चोरी कर चुके हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला है कि वे मजदूरी करते हैं और पूर्व में सन्यारडी में चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed