फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The work of filling the pothole near Diode is 80 percent complete, the road can be restored today

Mandi News: डयोड के पास गड्ढे को भरने का कार्य 80 फीसदी पूरा, आज बहाल हो सकती है सड़क

Mon, 23 Sep 2024 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 23 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
The work of filling the pothole near Diode is 80 percent complete, the road can be restored today
पंडोह (मंडी)। जिला मंडी के पंडोह के पास डयोड टनल के ऊपर धंसी जमीन के कारण सड़क पर बने विशाल गड्ढे को भरने का कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। अब तक 100 से अधिक पत्थर के टिपर और करीब 30 कंक्रीट के ट्रांजिट मिक्सचर (टीएम) गड्ढे में डाले जा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार दोपहर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा और वाहनों को फिर से आवाजाही शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हटौण की प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि गड्ढे को भरने का कार्य तो जारी है, लेकिन गांव के लिए खतरा अभी भी बना हुआ है। कई परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं और वे रिश्तेदारों या किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से गारंटी मांगी कि भविष्य में जमीन नहीं धंसेगी, अन्यथा प्रभावितों की मदद के लिए उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, जब तक हालात सामान्य नहीं होते, कंपनी प्रबंधन को यातायात के लिए दोनों तरफ वाहन उपलब्ध करवाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन

उधर, शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने कहा कि गड्ढे को भरने का कार्य तेजी से जारी है और उम्मीद है कि सोमवार दोपहर तक यह पूरा हो जाएगा। उन्होंने जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए कंपनी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई को लिखा पत्र
लोक निर्माण विभाग औट मंडल ने प्रशासन को पत्र लिखकर डयोड से हटौण गांव के लिए जाने वाली सड़क को एनएचएआई के माध्यम से दुरूस्त करवाने के लिए पत्र लिखा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि गड्ढा होने का कारण सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसलिए तत्काल सड़क को मरम्मत की आवश्यकता है, क्योंकि यह प्रोजेक्ट एनएचएआई के अधीन है। प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed