फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The woman living in Bhangrotu was reunited with her family after 20 years.

Mandi News: भंगरोटू में रह रही महिला को 20 साल बाद परिजनाें से मिलवाया

Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The woman living in Bhangrotu was reunited with her family after 20 years.
मंडी। परिवार से दो दशक पहले बिछुड़ी कर्नाटक की एक महिला को मंडी प्रशासन और सरकार के प्रयासों से अपनों का साथ नसीब हो पाया है। वृद्ध आश्रम भंगरोटू में जीवन बसर कर रही साकम्मा अब अपने परिवार के पास लौट गई हैं। प्रशासन ने सोमवार को उन्हें कर्नाटक से आई सामाजिक कल्याण विभाग की एक टीम के सुपुर्द किया। प्रदेश सरकार ने कर्नाटक राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर उनकी घर वापसी सुनिश्चित की।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने बीते दिनों वृद्ध आश्रम भंगरोटू का निरीक्षण किया था। वहां सभी लोगों की जांच-पड़ताल की। एक ऐसी महिला से बात हुई, जो कर्नाटक राज्य की रहने वाली हैं। वह हिंदी नहीं जानती थी। इस कारण उनके घर-परिवार का पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन

मंडी जिले में सेवारत कर्नाटक राज्य से संबंध रखने वाले आईपीएस प्रोबेशनर रवि नंदन ने उस महिला से बात की। इसके परिणामस्वरूप महिला के घर और उसका परिवार कहां रहता है, की जानकारी ली। इसके बाद परिवार से बातचीत हुई। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि यह एक ऐसा परिवार था, जो इस महिला के गुम होने के बाद इसके मिलने की आशा छोड़ चुका था। अपनों को ढूंढने में एसडीएम पालमपुर नेत्रा मैत्ती ने भी सहयोग दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार के स्तर पर संबंधित कर्नाटक राज्य सरकार से संपर्क कर उसकी घर वापसी की राह सुनिश्चित की गई। कर्नाटक सरकार की जिला प्रशासन विजय नगर से कल्याण विभाग की तीन सदस्यीय टीम वृद्ध आश्रम भंगरोटू पहुंची। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की उपस्थिति में महिला को टीम के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हिमाचल कब और कैसे पहुंची, पता नहीं
कर्नाटक के सामाजिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक बासोराज हेमजी ने बताया कि साकम्मा नाम की यह महिला कर्नाटक के जिला विजय नगर के गांव दनायाकनाकेरे की रहने वाली हैं। लगभग 20 साल पहले लापता हो गई थी। घर वाले इसे मृत समझ बैठे थे। यह महिला कब और कैसे हिमाचल पहुंच गई, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। महिला के कुशल-मंगल का समाचार सुनकर तीनों बच्चे और परिवारजन बेहद प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed