{"_id":"6a943234de7608e339057c6a","slug":"the-saga-of-sacrifice-and-valor-echoed-in-gokhada-mandi-news-c-90-1-mnd1027-211113-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोखड़ा में गूंजी बलिदान और शौर्य की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोखड़ा में गूंजी बलिदान और शौर्य की गाथा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कोटली (मंडी)। निचला लोट क्षेत्र के गोखड़ा पंचायत भवन में रविवार को लोअर तुंगल ग्रुप की ओर से पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
इसमें क्षेत्र के 82 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने हिस्सा लिया। समारोह में 1971 के भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद नरोत्तम राम, तेज सिंह, सुरेश कुमार और गांधी राम की वीर नारियों कृष्णा देवी, मीरा देवी, धनी देवी और पुरनू देवी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवारों के साहस और त्याग को सराहा। इस दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व सैनिकों, पत्रकारों, अदम्य शौर्य का प्रदर्शन करने वाले हवलदार भागी राम तथा भारतीय शूटिंग टीम के कोच कैप्टन हेमराज राणा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण और समस्याओं के समाधान से जुड़ी जानकारी साझा की गई।
कैप्टन रामचंद्र ने कानूनी पहलुओं और पुलिस सहायता, बैंक अधिकारी आजाद ठाकुर ने आयकर बचत व वित्तीय योजनाओं तथा नायक अनिल कुमार ने पेंशन, ईसीएचएस और सीएसडी कैंटीन से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया गया।