{"_id":"68c1c35d91c1aa742e055f31","slug":"the-road-tender-process-is-stuck-due-to-non-completion-of-the-gift-deed-formalities-mandi-news-c-90-1-mnd1001-169079-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गिफ्ट डीड की औपचारिकताएं पूरी न होने से सड़क की टेंडर प्रक्रिया लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गिफ्ट डीड की औपचारिकताएं पूरी न होने से सड़क की टेंडर प्रक्रिया लटकी
Thu, 11 Sep 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बलिदानी तेज सिंह जटा रा नाल-कुकड़ी गलू तक बनने वाली 9 किलोमीटर सड़क की मेटलिंग और टारिंग के लिए तैयार की गई 14 करोड़ रुपये की डीपीआर को नाबार्ड से मंजूरी मिलने के बाद गिफ्ट डीड की औपचारिकताएं पूरी न होने से टेंडर प्रक्रिया लटक गई है। नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने बताया कि नाबार्ड के मुंबई कार्यालय से परियोजना को हरी झंडी मिल गई थी लेकिन गिफ्ट डीड टेंडर में रोड़ा अटका रही है। अब हिमाचल सरकार और नाबार्ड शिमला की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन स्थानीय स्तर पर जमीन की गिफ्ट डीड समय पर उपलब्ध न होने के कारण प्रक्रिया में बाधा आ रही है।
सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का स्वैच्छिक हस्तांतरण (गिफ्ट डीड) अब तक पूरी तरह नहीं हो पाया है जिससे टेंडर आमंत्रण में देरी हो रही है। संबंधित पंचायतों और भू-स्वामियों से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द अपनी जमीन की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके। यह सड़क न केवल रेफल और छम्यार पंचायतों को जोड़ेगी बल्कि रीयूल, बागड़ा, मरहोग, शलौंन, बखलौंन, भड़ाहन आदि गांवों की हजारों की आबादी को भी बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगी। रेफल पंचायत की प्रधान विमला देवी, छम्यार पंचायत की प्रधान हेमलता, उपप्रधान रेलु राम, पूर्व प्रधान बिंदर ठाकुर, भूप सिंह, धर्मेंद्र और कृष्ण कुमार ने विधायक विनोद कुमार का आभार जताते हुए इस परियोजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया है।