फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The ground is fit to bear the load of vehicles in four floors

Mandi News: चार मंजिलों में वाहनों का बोझ उठाने में जमीन फिट

Wed, 15 Apr 2026 04:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:16 AM IST
विज्ञापन
The ground is fit to bear the load of vehicles in four floors
विकास की बात
विज्ञापन

चार मंजिलों में वाहनों का बोझ उठाने में जमीन फिट
लोक निर्माण विभाग ने पूरी की मिट्टी टेस्टिंग की प्रक्रिया
अब तैयार की जा रही ड्राइंग, तीन महीनों के भीतर शुरू हो सकता है निर्माण कार्य
प्रवीण कुमार
चंबा। परिधि गृह के पास बनने वाली चार मंजिला पार्किंग की सॉइल बियरिंग टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी लोक निर्माण विभाग के पास पहुंच चुकी है। अब विभाग पार्किंग निर्माण को लेकर ड्राइंग तैयार करवा रहा है। इसमें विभाग के इंजीनियर कार्य कर रहे हैं। तीन माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए विभाग ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दी हैं। पार्किंग निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साढ़े छह करोड़ की धनराशि विभाग के खाते में जमा भी हो चुकी है। शेष धनराशि को भी सरकार जल्द विभाग के खाते में जमा करवा सकती है। पार्किंग में 225 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा रहेगी। मौजूदा समय में शहर के लोगों के पास अपने वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। लंबे समय से लोग पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं।

करीब दस दिन तक चली सॉइल बियरिंग टेस्टिंग प्रक्रिया में यह जांच की गई कि निर्माण स्थल पर मिट्टी की संरचना कैसी है। कितनी गहराई पर नींव सुरक्षित होगी। साथ इस टेस्टिंग में भवन की इमारतों का भी अंदाजा लगाया जा सकता है जिससे टेस्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक उस जमीन पर उसके सहन करने लायक भार वाला भवन बनाया जा सके। यह प्रक्रिया किसी भी सुरक्षित निर्माण और डिजाइन के लिए काफी आवश्यक है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आवास के साथ भी पार्किंग का निर्माण चला था। बाद में कोर्ट का स्टे लगने से यह कार्य बंद हो गया। ऐसे में लोगों को अब नई पार्किंग से ही उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पार्किंग निर्माण स्थल पर सॉइल बियरिंग टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ड्राइंग तैयार की जा रही है। उसके बाद निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed