फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The first evening marking the arrival of Sawan is dedicated to poets; the stage is adorned with their literary creations.

Mandi News: सावन की आमद की पहली संध्या कवियों के नाम, रचनाओं से सजा मंच

Wed, 08 Jul 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The first evening marking the arrival of Sawan is dedicated to poets; the stage is adorned with their literary creations.
तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, श्रोताओं ने देर रात तक लिया काव्य रस का आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज जऐंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कला क्षेत्र युवा मंडल की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में आयोजित तीन दिवसीय सावन की आमद कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार शाम को हुआ। पहले दिन काव्य संध्या में साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नटराज पूजन से हुई। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान प्रवीण अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि सुदर्शन खड़बंदा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गंगाराम राजी ने अपनी साहित्यिक यात्रा के संस्मरण साझा किए। हास्य कवि रतन लाल ने हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, जबकि वरिष्ठ कवि सुरेंद्र मिश्रा ने सावन पर आधारित रचनाएं सुनाईं। देवेंद्र गुप्ता ने राम मंदिर विषय पर कविता प्रस्तुत करने के साथ बशीर बद्र का चर्चित शेर लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में सुनाया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed