{"_id":"6ac00258f15ffef75204335a","slug":"students-from-jogindernagar-shine-at-the-youth-festival-mandi-news-c-90-1-mnd1023-215987-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवा महोत्सव में छाए जोगिंद्रनगर के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवा महोत्सव में छाए जोगिंद्रनगर के विद्यार्थी
विज्ञापन
वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग और क्ले मॉडलिंग में पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव में जोगिंद्रनगर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, वाद विवाद और मॉडलिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। वाद विवाद प्रतियोगिता (हिंदी), पोस्टर मेकिंग एवं क्ले मॉडलिंग में प्रथम स्थान, एलोक्यूशन (अंग्रेजी) एवं रंगोली मेकिंग में द्वितीय स्थान तथा क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को प्राचार्य प्रकाश चंद ने बताया कि विजेताओं में पल्लवी, वीरेन नायक, नेहा, शिफा, रिया, नैंशी, इशिता ठाकुर, अंकिता ठाकुर एवं मृदुल गुप्ता शामिल हैं। कुल्लू कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में उपकुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया है।
इधर, अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सुनीता सिंह की अध्यक्षता में द्रंग (नारला) कॉलेज में संपन्न हुआ। 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर कॉलेज की महिला वाॅलीबाल टीम ने वल्लभ कॉलेज मंडी की टीम को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।