फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children with special needs won hearts with their sporting talent; set to showcase their prowess at the state level.

Mandi News: विशेष बच्चों ने खेल प्रतिभा से जीता दिल, राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Children with special needs won hearts with their sporting talent; set to showcase their prowess at the state level.
जिला स्तरीय एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला स्तरीय एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता पड्डल मैदान में शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में मंडी सदर के तहसीलदार संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक खेल में प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
वॉलीबाल के बालक वर्ग में रियांश, प्रगुण वर्मा, ईशांत, करण, निखिल भारद्वाज, अभिषेक, कुशल, हितेश तथा अनिल का चयन हुआ। वहीं, बालिका वर्ग में कल्पना चौहान, राधिका, देव कला, रविना, तमन्ना ठाकुर, तनिका, प्रिया देवी तथा डिंपल राणा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के बालिका वर्ग में पायल, सृष्टि, प्रिया देवी और कनिका का चयन हुआ। बालक वर्ग में प्रागुण कुमार, उत्कर्ष सकलानी, वरुण तथा नैतिक कश्यप का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। बोच्ची खेल के बालिका वर्ग में कल्पना, पायल, दिया, करीना और कुसुम लता का चयन हुआ। वहीं, बालक वर्ग में अनिल, अमन, लक्ष्य मेहता तथा सूर्यांश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। फुटबाल में सूर्यांश, ईशान, नितेश और अभिषेक का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी एंड कंट्रोल एवं जिला परियोजना अधिकारी मीना कुमारी राठौर, डाइट मंडी के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बच्चों ने शानदार मार्च-पास्ट किया। इसके बाद ध्वज अवतरण के साथ मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed