फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The family was sleeping, miscreants stole cash and jewelery from the rooms.

Mandi News: सोते रहे परिवार, कमरों से नकदी और आभूषण चुरा ले गए शातिर

Wed, 06 Nov 2024 05:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping, miscreants stole cash and jewelery from the rooms.
धर्मपुर के रांगड़ गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्योह के रांगड़ गांव में सोमवार रात शातिरों ने तीन घरों से लाखों के गहने और नकदी चुरा ली। शातिरों ने इतनी चतुराई से चोरी की कि साथ लगते कमरों में सोए परिवार के सदस्यों को भनक तक नहीं लगने दी। परिवार के सदस्य सुबह सफाई करने के लिए कमरे में जाने लगे तो दरवाजे का ताला टूटा पाकर दंग रह गए। चिल्लाने पर लोग एकत्रित हुए। जब दो अन्य लोगों ने अपने घरों में जाकर देखा तो उनके घरों के ताले भी टूटे हुए मिले। सूचना पर धर्मपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी की घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रेम सिंह निवासी रांगड़ डाकघर स्योह ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी नैरखू देवी सोमवार रात करीब 10 बजे खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे पत्नी उठी और साथ वाले कमरे का ताला खोलने लगी। देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। बताया कि उस कमरे में अनाज और गहने रखे हुए थे।
विज्ञापन

पत्नी ने कमरे को खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। ट्रंकों में 60 हजार नकदी और गहने रखे थे। सब चोरी कर लिए। इसी तरह विनोद कुमार पुत्र गोबिंद राम, राजकुमार पुत्र शेर सिंह के घर से भी शातिर ताले तोड़कर नकदी और गहने चुरा ले गए हैं। धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी तिलकराज की मौजूदगी में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
चोरी घटनाओं को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ मिलता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि चोरों को तुरंत पकड़ा जा सके।
-संजीव सूद, डीएसपी धर्मपुर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed