फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department will give water bills for three months at once

Mandi News: पानी का तीन माह का बिल एक साथ थमाएगा विभाग

Thu, 12 Jun 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 12 Jun 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
The department will give water bills for three months at once
मंडी। जल शक्ति विभाग मंडी शहर में इसी माह के आखिरी में पानी के तीन माह का बिल जारी करेगा। अक्तूबर 2024 से जल शक्ति विभाग शहरवासियों से पानी के बिल नहीं वसूल पाया है। ऐसे में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के बिल जनरेट करने में विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

वार्डों में कर्मचारियों को भेजकर मीटर रीडिंग (यूनिट) जांची जा रही है। सुहड़ा वार्ड समेत कई जगह मीटर रीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसी के आधार पर जल शक्ति विभाग बिल जनरेट कर रहा है। बिल जारी होने के बाद उपभोक्ता जुलाई माह में चुका सकेंगे। जनवरी 2025 से आगे के महीनों के बिल अभी जारी नहीं किए जाएंगे। शहर में पिछले कई महीनों से पानी के बिल न मिलने से कई उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

बिल जारी न करने को लेकर उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश भी था। आगामी दिनों में पानी और गृहकर के बिल जारी होने से शहरवासियों पर जुलाई माह में अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नगर निगम मंडी ने भी कुछ वार्डों में गृहकर के बिल जारी कर दिए हैं। उधर, इन दिनों गर्मी ज्यादा होने के चलते शहर में बिजली की खपत भी ज्यादा हो रही है। ऐसे में पानी, बिजली और गृहकर का बोझ शहरी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की ओर से वार्डों में मीटर रीडिंग जांची जा रही है। इसी के आधार पर तीन महीनों के पुराने बिल जारी किए जाएंगे। अगले 15 दिन के भीतर बिल जनरेट कर जारी कर दिए जाएंगे।
-राज कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed