फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The department did not wake up even after two years of the landslide, now the road is closed

Mandi News: भूस्खलन के दो साल बाद भी नहीं जागा विभाग, अब सड़क हो गई बंद

Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The department did not wake up even after two years of the landslide, now the road is closed
सकोह-पधर सड़क पर भूस्खलन के बाद  विभाग ने सुरक्षा के लिए लगाए पत्थर। जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। विडंबना देखिए कि दो साल पहले लडभड़ोल-पंडोल-बैजनाथ मार्ग पर करसाल में हुए भूस्खलन की तरफ लोक निर्माण विभाग ने देखा तक नहीं। अब मानसून में फिर से उसी जगह भूस्खलन हो रहा है और यह मार्ग आवाजाही के बंद हो गया है। इससे विद्यार्थियों समेत हजारों की आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। मार्ग पर पिछले पांच दिन से यातायात ठप है। इससे कई गांवों का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

करसाल में दो वर्ष पूर्व भी भूस्खलन हुआ था। इससे सड़क को काफी नुकसान पहुंचा था। लोक निर्माण विभाग दो साल में कुछ नहीं कर पाया। अब बारिश ने सड़क का नामोनिशान ही मिटा दिया है। मार्ग के बंद होने से बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। बसें और टैक्सियां केवल करसाल तक ही पहुंच रही है।
विज्ञापन

इससे आगे लडभड़ोल सहित अन्य गंतव्यों तक जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। करसाल निवासी अनिल कुमार, संजय कुमार, प्रकाश चंद, रवि पराशर, देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि दो साल पहले भी बारिश के कारण सड़क का आधा हिस्सा धंस गया था। लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग ने सड़क पर पत्थर लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया। क्षतिग्रस्त सड़क के पास ही राजकीय उच्च पाठशाला करसाल है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि पहले बजट की कमी के कारण इस कार्य को नहीं करवाया जा सका था। अब विभाग ने इसका एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed