फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The decades old road of Balh Valley is still single lane

Mandi News: बल्ह घाटी की दशकों पुरानी सड़क आज भी सिंगल लेन

Sun, 08 Mar 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The decades old road of Balh Valley is still single lane
वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात का अतिरिक्त दबाव बढ़ा
विज्ञापन

करीब 15 पंचायतों के लोग रोजाना करते हैं आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी की मुख्य सड़क, बैहना–नलसर वाया गागल मार्ग लंबे समय से सिंगल लेन की स्थिति में है। लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के कारण सड़क पर यात्रा करना मुश्किल हो गया है। विपरीत दिशा से वाहन आने पर चालक अक्सर परेशान होते हैं और कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।


करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में कई स्थानों पर जलभराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और क्षतिग्रस्त हिस्सों पर अभी तक टारिंग नहीं हो पाई है। घट्टा के निकट भी सड़क को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश कुमार (घट्टा), संजय कुमार (भियूरा) और कर्मचंद (नलसर) का कहना है कि सड़क को डबल लेन में बदलना समय की आवश्यकता है, क्योंकि बढ़ते वाहन दबाव के कारण यह मार्ग संकरा और असुरक्षित हो गया है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि बैहना–नलसर वाया गागल सड़क को डबल लेन बनाने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए भी बजट आवंटित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed