फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The country is proud of Himachal, Mhara and Kanchi, but little Kashi is dancing

Mandi News: देश शोभला हिमाचल म्हारा और कांची रे कांची...पर झूमी छोटी काशी

Wed, 13 Mar 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 13 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The country is proud of Himachal, Mhara and Kanchi, but little Kashi is dancing
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय के साथ ही हिमाचल कलाकार एसी भारद्वाज के साथ कई अन्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। स्टार पंजाबी गायक जस्सी गिल ने गल मनले चन्नया, रोईं ना जे याद मेरी आई, मैं उदा ना नी लेणा, कुछ ऐसा कर कमाल गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा निकले करंट तेरे यार तो, जेड़ा बम सुट मार देगा बलिए, मुडेयां ते कुडियां दी गल बन गई, ओ जीने मेरा दिल लुटया, गुड़ नाल इश्क मिट्ठा सहित कई और गानों पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, पंजाबी गायक बब्बल राय ने धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, माए नहीं मेरिए चंबा कितनी की दूर, हरा रंग अखां दा, एक पंजाबण कुड़ी पंजाबण, बुहे बारियां, कले कले तारे उथे सहित अन्य गीत गाए। इसके अलावा एसी भारद्वाज ने सदा शिवम भजे, देश शोभला हिमाचल म्हारा, कांची रे कांची, बदन पे सितारे, देखा एक ख्वाब, ठाणे अगे चाय री दुकान, रंग बदले, तेरा मेरा प्यार अडिए, ओ साहिबा आदि गानों पर लोगों को झूमने पर विश्व कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले संध्या का शुभारंभ सायं साढ़े पांच बजे मशहूर शहनाई वादक सूरजमणि की शहनाई की मंगल ध्वनि से हुआ। इसके बाद वायस ऑफ शिमला नेहा ने मंच पर आते ही तुने तो पल भर में चोरी किया मोरा जिया, पिया तु अब तो आजा, दुनिया में लोगों को धोखा कभी हो जाता है, दम मारो दम सहित हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला से ऋषभ ने लगन लागी मुझसे मन की लगन, आजा नच लै, जीने के हैं चार दिन सहित अन्य हिंदी पहाड़ी व पजाबी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। महाशिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू मुख्यातिथि रहे। इसके अलावा विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर, सदर विधायक अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा भी उपस्थित थी।
उपायुक्त एवम मेला समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने उन्हें सम्मानित किया और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गिफ्ट हैंपर भेंट किए। इनके साथ एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट, एसपी साक्षी वर्मा भी मौजूद रही।
इससे पूर्व मंडी से कमल राज ने तेरे नाम का दीवाना, लुदरमणि ने म्हारे देशा दिल ओ दिल्लीए, कुरम दत्त ने सोभली दाईए, पटियाल म्यूजीकल ग्रुप घुमारवीं से प्यारे नखरे करदी छोरी कुड़मा दी, भाग सिंह ने केई लाया जंगले डेरा, मंडी से प्रभा ने आई लोड़ी जातरा के सिवा दासिए, भीम सिंह ने सुपने उठा झुरीए, शिमला से रंजना ने छाप तिलक सब छिन्नी, चंबा के देवेंद्र ने इश्क दी मंजिल दूर अडिए, करसोग के दीपराज ने कौन है जो सपनों में आया, शिमला के किशोर कुमार ने चानणिया रातां रा नजारा, मंडी से नितिन ने जाने क्या ढूंढता हूं तुम्हें, कुल्लू से सुनीता ने ओ बे लालिए लाल तेरे होठड़ू, बिलासपुर से अभिषेक ने तेरे बिन नई जीणा मर जाणा, बदार से सीएम बदारा ने शुकदेव ऋषिया मालकस तेरी जयकारा, चंबा से भुवनेश ने मेरा रंग दे बसंती चोला, संगीत सदन के कलाकारों ने देश भक्ति कव्वाली पेश की।

जादूगर बादल ने जादू के करतब से मनोरंजन किया, ओल्ड ब्वाय बैंड के कलाकरों ने मंडयाली गीत प्रस्तुत किया। दीक्षित आर्य ने डांस, विवेक मौर्य ने देवा श्री गणेशा, कुलभूषण ने पहली दफा ही दिन को छुआ, बन पे सिरे लपेटे हुए, मंडी की उजाला व स्नेहा ने बेहतर नृत्य किया। मंडी के इंद्रजीत ने हौले हौले हो जाएगा प्यार बलिए आदि गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed