फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The city is beautiful but the connecting roads are in bad condition, travelling is risky

Mandi News: नगर सुंदर और संपर्क सड़कें बदहाल, जोखिम भरा सफर

Thu, 29 May 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 29 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The city is beautiful but the connecting roads are in bad condition, travelling is risky
सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद
जोखिमपूर्ण सफर अभियान-3
विज्ञापन

शहर से कपाही, मुरारी देवी और रिवाल्सर को जोड़ने वाली सड़कें मरम्मत को तरसीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खस्ता होने से सफर जोखिमपूर्ण बन गया है। वाहन चालक गड्ढों तो राहगीर इन गड्ढों से उठने वाली धूल-मिट्टी से परेशान हैं। खस्ताहाल सड़कों पर पड़े कंक्रीट से दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं। सुंदरनगर मुख्यालय से कपाही, मुरारी देवी और रिवाल्सर को जोड़ने वाली सुंदरनगर की झील की सड़क काफी अरसे से खस्ता हाल है। इस सड़क में गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। शहर की शान सुंदरनगर झील के गोलार्द में बनी यह सड़क वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
महज एक किलोमीटर यह सड़क इलाके की कपाही, लुहाखर, लेदा होते हुए रिवालसर को जोड़ती है। इस सड़क से ही मुरारी देवी की सड़क जुड़ी हुई है। इसके अलावा उपमंडल के कई इलाकों में सड़कों की हालत खस्ता है। हादसे हो रहे हैं फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी तरह से बानगलू, महामाया, चांबी आदि सड़कों में यही हाल है। उपमंडल में संपर्क मार्ग और मुख्य सड़कों को जोड़कर करीब दो दर्जन से अधिक सड़कें खराब हैं। कई सालों से मरम्मत और टारिंग नहीं हुई है। इसका खामियाजा बरसात में भुगतना पड़ता है। सड़कों के मैन कारण साइड में नालियां न होना है।
विज्ञापन



बॉक्स
कोट्स
बीबीएमबी के तहत आने वाली सड़क पर बीबीएमबी जिस तरह से उपेक्षित कर रह रहा है। ऐसा लगता है कि उसे आमजन की कोई परवाह नहीं है। जबकि प्रबंधन को चाहिए कि वह बरसात से पहले कार्य को पूरा करवाएं। - नितिन , स्थानीय निवासी सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल में कई सड़कें मरम्मत को तरस रही हैं। उनमें पड़े गड्ढे और धूल से आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। कई जगह दोपहिया वाहन भी गिरकर जख्मी हो रहे हैं। कई जगह बनाए ब्रेकर भी टूट चुके हैं।
राजेश कलसी, स्थानीय निवासी सुंदरनगर


कोट्स

सड़क की खस्ताहालत के बारे में बीबीएमबी प्रबंधन को कई बार अवगत करवाया । मगर उक्त विषय पर कोई गंभीर नहीं है। इस सड़क के गड्ढों से कभी भी हादसा हो सकता है।
शिव सिंह सेन, पार्षद नगर परिषद सुंदरनगर



कोट्स
उक्त सड़क के लिए प्राथमिक स्वीकृति आ चुकी है। इसका एस्टीमेट बनाकर बोर्ड के कार्यालय भेजा जा रहा है। इस सड़क को पेवर लगाने के साथ इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।-सन्नी भारती, अधिशासी अभियंता, बीएसएल जलाशय


कोट्स
कुछ सड़कों में काम चला हुआ है। मरम्मत और टारिंग करवाई जा रही है। कुछ सड़कों में बजट के चलते मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। फिर भी लोक निर्माण विभाग अपने स्तर पर संवेदनशील सड़कों पर मरम्मत को प्राथमिकता दे रहा है।

-जेपी शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सुंदरगनर।

सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

सुंदरनगर के तहत बीबीएमबी को जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed