फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The caretakers of Dev Ghadouni Narayan sought security from the administration.

Mandi News: देव घड़ौनी नारायण के कारदारों ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा

Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The caretakers of Dev Ghadouni Narayan sought security from the administration.
मंडी। इलाका अमरगढ़ के प्रमुख देवताओं में शामिल देव घड़ौनी नारायण मंदिर प्रबंधन कमेटी ने देवता के रथ के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है। सर्व देवता सेवा समिति को मंदिर प्रबंधन कमेटी ने महाशिवरात्रि पर्व के लिए रवाना होने से लेकर वापस मंदिर पहुंचने तक पुलिस जवान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

16 फरवरी से मंडी में महाशिवरात्रि पर्व का आगाज हो रहा है। इस पर्व में सोने-चांदी और अन्य दुर्लभ धातु से तैयार रथों पर सवार होकर प्राचीन देवता 100 से 150 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचते हैं। अधिकतर देवी-देवता वाहनों पर सवार न होकर सैकड़ों देवलुओं के साथ पैदल ही यात्रा पूरी करते हैं। देवी-देवताओं को महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ से करीब एक सप्ताह पहले अपने मूल स्थानों से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

सुरक्षा पाने वाले देवी-देवताओं में बड़ादेव कमरुनाग, देव हुरंग नारायण, देव लक्ष्मी नारायण बालीचौकी, देव छांजणु बालीचौकी, देव छमांहू बालीचौकी, देव मतलोड़ा ऋषि बालीचौकी, देव शेट्टीनाग जंजैहली, देव चपलांदु नाग, देव मगरु महादेव, देव सुमु नाग पंडोह, देव नगलोणी पंडोह, देव शुकदेव ऋषि थट्टा, देवी बगलामुखी, बूढ़ी भैरवा, देव ढगांढू शामिल हैं। अब की बार चौहारघाटी के देव घड़ौनी नारायण के कारदारों ने भी देव रथ के लिए सुरक्षा मांगी है। सनवाड़ में घड़ौनी नारायण का भंडार है। देव घड़ौनी नारायण देव हुरंग नारायण को भाई के रूप में पूजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इलाका अमरगढ़ के देव घड़ौनी नारायण महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रमुख देवताओं में शामिल हैं। कारदारों ने महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है। प्रशासन व मेला आयोजन समिति के समक्ष प्रस्ताव को रखा जाएगा।
-शिव पाल शर्मा, अध्यक्ष, सर्व देवता सेवा समिति मंडी
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed