{"_id":"692f2e4c65f0cf17e806aff6","slug":"the-bus-has-been-gathering-dust-on-the-roadside-for-three-days-mandi-news-c-90-1-mnd1020-178078-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन दिन से सड़क किनारे धूल फांक रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन दिन से सड़क किनारे धूल फांक रही बस
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। एचआरटीसी के मंडी डिपो की बसों के रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडी डिपो की तुलाह-शिमला रूट पर भेजी गई बस पिछले तीन दिन से खराब हालत में सड़क किनारे धूल फांक रही है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। बस के अचानक खराब होने से बीते रविवार को यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार शाम को शिमला से तुलाह आ रही यह बस कांढापत्त्न-नेरी-बैजनाथ मार्ग पर कोढर के पास अचानक खराब हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार शाम से खराब हुई यह बस मंगलवार तक उसी स्थान पर खड़ी रही। बस में तकनीकी खराबी आने के कारण तुलाह-शिमला रूट दो दिनों से पूरी तरह प्रभावित रहा।
बस सेवा ठप होने से सबसे ज्यादा असर स्थानीय स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ा। विरोध और परेशानी को देखते हुए एचआरटीसी ने मंगलवार को इस रूट पर एक नई बस भेज दी है। स्थानीय निवासी रणवीर सिंह, मेघ सिंह, राजमल, प्रवीण कुमार, गोविंद राम और राजकुमार ने बताया कि बस पिछले तीन दिनों से सड़क किनारे खड़ी रही, लेकिन निगम ने इसे हटाने की जहमत तक नहीं उठाई। मांग की है कि रूट पर बस भेजने से पहले वर्कशॉप में उसकी तकनीकी जांच ठीक से की जानी चाहिए।
विज्ञापन
...
तुलाह-शिमला बस के इंजन में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बस को चेक करने के लिए टीम मौके पर भेजी गई थी। यात्रियों की सुविधा के लिए रूट पर दूसरी बस भेज दी गई है।
-पीयूष शर्मा, आरएम, मंडी डिपो