फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The body of a retired flying officer who reached Mandi from Palampur was recovered from Sandhol

Mandi News: पालमपुर से मंडी पहुंचे रिटायर्ड फ्लाइंग आफिसर का शव संधोल से बरामद

Mon, 04 Aug 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The body of a retired flying officer who reached Mandi from Palampur was recovered from Sandhol
संधोल (मंडी)। संधोल में हारसीपत्तन पुल के पास से बरामद शव की पहचान पालमपुर के घुग्गर निवासी रिटायर्ड फ्लाइंग आफिसर बालकृष्ण शर्मा (85) के रूप में हुई है। एक अगस्त को वह पालमपुर से चंबा-सुंदरनगर बस से मंडी पहुंचे थे। यहां रह रहे बेटों से मिलने आए थे। ऐसी जानकारी थी कि वह पुराने सुकेती पुल के पास उतरे थे और फिर वहां से हनुमानघाट के लिए ऑटो रिक्शा लिया था।
विज्ञापन

शनिवार शाम तीन बजे उन्हें भ्यूली एरिया में देखे जाने की बात भी सामने आई थी। रविवार को संधोल में हारसीपत्तन पुल के नजदीक ब्यास के किनारे मलबे में दबा शव बरामद हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे निकालकर पहचान के लिए स्थानीय अस्पताल में रखवाया था। सोमवार को परिजनों ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वह बीते शुक्रवार को परिजनों को बिना बताए घर से निकले थे। बाद में परिजनों ने सदर थाना मंडी में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार बालकृष्ण के परिजनों ने बयान दर्ज करवाए कि वह धार्मिक व्यक्ति थे और उन्हें आशंका है कि वह मंडी के ब्यास किनारे मंदिर में गए होंगे और वहीं से पानी के बहाव में बह गए होंगे। डीएसपी संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed