फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The board should not abolish the posts of employees: Jagmel

कर्मियों के पदों को समाप्त न करे बोर्ड : जगमेल

Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The board should not abolish the posts of employees: Jagmel
मंडी में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
मंडी। विद्युत बोर्ड कर्मचारी, अभियंता और पेंशनरों की बैठक शुक्रवार को मंडी शहर में हुई। विद्युत बोर्ड पेंशन फोरम के अध्यक्ष इंजीनियर एएस गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने बोर्ड के कुप्रबंधन और अराजकता पर रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत बोर्ड के संयुक्त कार्रवाई समिति संयोजक लोकेश ठाकुर और सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा के विरुद्ध अनुशासनहीनता करने की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई। संयुक्त कार्रवाई समिति अध्यक्ष जगमेल ने कहा कि डेढ़ वर्ष से समिति बोर्ड प्रबंधन और सरकार से युक्तिकरण पर कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने का एकतरफा फैसला न लेने तथा अन्य महत्वपूर्ण मांगों का समाधान करने का आग्रह कर रही है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से आग्रह किया है कि बोर्ड में तैनात अयोग्य एवं अकुशल भ्रष्ट अधिकारियों को बदला जाए। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली, तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करने, पेंशनभोगियों को पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश एवं लंबित बकाया राशि जारी करने की मांग की। साथ ही मांगों के समाधान के लिए संयुक्त कार्रवाई समिति के साथ 7 अगस्त से पूर्व वार्ता करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थिति पदाधिकारियों ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन को चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगों के बारे में पहल नहीं की गई तो इसके लिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed