फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thamlah's Hiramani became inspiration, opened doors of employment

Mandi News: थमलाह की हीरामणि बनी प्रेरणा, खोले रोजगार के द्वार

Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thamlah's Hiramani became inspiration, opened doors of employment
मंडी। जिला मंडी के थमलाह गांव की हीरामणि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। दैनिक कार्य निपटाने के उपरांत खाली समय में वह खड्डी पर कुशलता से हाथ चला रही है। इस शौक को हुनर में बदला और कई महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा। इसमें सहायक बनी हैं हथकरघा को प्रोत्साहन प्रदान करने वाली प्रदेश सरकार की योजनाएं। हीरामणि ने बताया कि वह घर में खड्डी का काम करती थीं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के मंडी स्थित अधिकारियों से मिलने के बाद इस कार्य को व्यावसायिक तौर पर आगे बढ़ाने की सोची। स्यांज बाजार में दुकान किराए पर ली। निगम ने मास्टर ट्रेनर के तौर पर कार्य दिया। गांव की आठ महिलाओं को हैंडलूम का एक साल प्रशिक्षण दिया। ट्रेनर के तौर पर प्रतिमाह 7500 रुपये भी प्राप्त हुए। आज वह किन्नौरी और कुल्लू शैली की शॉल और मफलर तैयार करती हैं। इससे वह 15 से 20 हजार रुपये हर महीने कमा रही हैं। स्यांज की भूपेंद्र कुमारी भी शॉल इत्यादि बुनने का कार्य करती हैं।
विज्ञापन


...
प्रदेश सरकार हथकरघा व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए निगम के माध्यम से लघु अवधि के विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। जिला में हाल में 90 से अधिक लोगों को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अक्षय सिंह डोट, प्रभारी एवं सहायक प्रबंधक, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed