फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   temple maintance gives grant

महामृत्युंजय मंदिर के लंबित कार्य को पूरा करने की मांग

Tue, 09 Feb 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

ऐतिहासिक महामृत्युंजय मंदिर में चल रहे विवाद के बीच मंदिर के पुजारी सुरेंद्र कुमार ने उपायुक्त मंडी से मंदिर के लंबित कार्य पूरा करवाने की गुहार लगाई है। उपायुक्त मंडी को प्रेषित अर्जी में सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने शहर के कुछ स्थानीय युवाओं के साथ मंदिर को बचाने और इसे संरक्षित रखने का बीड़ा उठाया।

विज्ञापन


सुरेंद्र के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व भक्तों व श्रद्धालुओं के कहने पर मंदिर परिसर में धूप व बारिश से बचने के लिए हवन, पाठ व भंडारे के लिए टीन का अस्थायी छत व फर्श पर मारबल बिछाया गया था। लेकिन उस दौरान प्रशासन व भाषा एवं संस्कृति विभाग ने इस कार्य पर ऐतराज जताते हुए अस्थायी छत को हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


सुरेंद्र के मुताबिक इन्हीं आदेशों की अनुपालना करते हुए उन्होंने मंदिर की अस्थायी टीन व मारबल को हटा कर इसे मूलरूप में लाने का कार्य शुरू किया था। लेकिन प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ मंदिर से छेड़खानी करने का झूठा मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने उपायुक्त महोदय से गुहार लगाई है कि शिवरात्रि पर्व नजदीक होने के कारण मंदिर के उबड़-खाबड़ हो चुके फर्श को ठीक करने के लंबित पड़े कार्य को पूरा करवाना बहुत जरूरी है। जिसके लिए प्रशासन उन्हें अनुमति दे या फिर मंदिर का अधिग्रहण करके इसे अपने स्तर पर मूलरूप में लाने का कार्य शुरू करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed