फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   teacher strike

एसएमसी भर्ती के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 28 Sep 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
teacher strike

प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक संघ ने एसएमसी भर्तियों के विरोध में सोमवार को सेरी मंच पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बेरोजगार अध्यापकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संघ ने सेरी चानणी परिसर में एकत्रित होकर एक दिन के लिए अनशन पर बैठे। संघ ने सरकार को चेताया है कि यदि शिक्षा विभाग में एसएमसी भर्तियों को 15 दिनों के भीतर बंद नहीं किया गया तो संघ सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेगा।

विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि सोमवार को विभिन्न अध्यापकों ने सेरी चानणी में एक दिन का अनशन किया। जिसमें जेबीटी, नर्सरी अध्यापक, एलटी, ओटी, पीईटी, डीपीई, टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों ने भाग लिया। सरकार के तानाशाही रवैये को अब सहन नहीं किया जाएगा। सरकार बेरोजगारों की इस जायज मांग को गंभीरता से नहीं लेती है तो संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को किए अनशन में अनुसूचित जाति-जनजाति बेरोजगार संघ के प्रदेश संयोजक संदीप चौहान ने कहा कि स्वयं सेवी, एडहॉक, पीटीए, पैरा अध्यापकों के बाद एसएमसी के रूप में हो रही गैर संवैधानिक भर्तियों के खिलाफ सभी वर्गों के बेरोजगार मिल कर लड़ेंगे। अनशन के दौरान प्रदेश सचिव घनश्याम शर्मा, संगठन सचिव ओम चंद कौशल, विशाल सुधार समिति के अध्यक्ष सीधू राम भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, महिला विंग से मीरा देवी, अंजना देवी, तृप्ता देवी, शीला देवी, मान सिंह, पूर्ण चंद और जय राम आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed