{"_id":"5790c2554f1c1bb52ac4bcb1","slug":"teacher-appointment-begin-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएंडवी शिक्षकों के 58 पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएंडवी शिक्षकों के 58 पद बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू
मंडी
Updated Thu, 21 Jul 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
अध्यापिका।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में सीएंडवी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के रोजगार कार्यालयों से बैचवाइज पात्र अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। मंडी जिला में सीएंडवी शिक्षकों के 58 पद भरे जाने हैं। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से कैटेगिरी वाइज नामों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
मंडी जिला में भाषा अध्यापकों के 20, शास्त्री के 19, कला अध्यापकों के 7 और पीईटी के 12 पद भरे जाएंगे। भाषा अध्यापक के अनारक्षित पदों के लिए 2003, अनारक्षित बीपीएल के लिए 2005, एससी और ओबीसी के लिए 2005, ओबीसी बीपीएल के लिए 2010 और एसटी के अभी तक के अभ्यर्थी, शास्त्री के अनारक्षित पदों के लिए 2008, अनारक्षित बीपीएल, एससी/एससी बीपीएल और ओबीसी के लिए 2012, ओबीसी बीपीएल के लिए 2014 और एसटी के अभी तक के अभ्यर्थी, कला अध्यापक के अनारक्षित पदों के लिए 1998, अनारक्षित बीपीएल के लिए 1999, एससी व ओबीसी के लिए 2000 बैच तक के, पीईटी के अनारक्षित पदों के लिए 1998, अनारक्षित बीपीएल के लिए 2000, एससी और ओबीसी के लिए 2001, एससी और ओबीसी बीपीएल के 2002 बैच तक के अभ्यर्थियों के नाम मांगे हैं। बता दें कि उपरोक्त सभी पद आरएंडपी नियमों के तहत भरे जाएंगे और साक्षात्कार के बाद नियुक्त शिक्षकों को अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा। अनुबंध के दौरान इन शिक्षकों को 13500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोट्स
सीएंडवी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए जिले के सभी रोजगार कार्यालयों से अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। निदेशालय के निर्देशों के बाद साक्षात्कार तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
कर्मदत्त शर्मा, उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा)