फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Swat tops in slogan writing, organized road show

Mandi News: नारा लेखन में स्वात अव्वल, निकाला रोड शो

Tue, 12 Mar 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Swat tops in slogan writing, organized road show
लडभड़ोल महाविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब ने करवाया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रोड शो निकालकर लोगों को जागरूक किया। इसमें क्लब सदस्यों ने सड़क पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए आई प्रोमिज हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। अभियान की शुरुआत कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ हस्ताक्षर कर की। कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने वाले सभी वाहन चालकों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। क्लब के संयोजक डॉ. अमित कौड़ा ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी के अधिकारियों विजय कुमार और चमेल सिंह ने क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर वाहन चालकों को सड़क संबंधी नियमों के प्रति सचेत किया। प्राचार्य ने रोड सेफ्टी क्लब की विभिन्न गतिविधियों के तहत कविता, अक्षय और विकास को पूरे सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए हेल्मेट दिया। साथ ही नारा लेखन में स्वाति और बनिता को प्रथम, द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में स्वाति, राधिका प्रथम और सांवली व कविता को द्वितीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया। रंगोली प्रतियोगिता के तहत स्वाति, नेहा व ज्योति प्रथम, सुमना, कविता व विकास द्वितीय और राखी, कोमल व आंचल तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed