फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Surprise inspection of Neri and Langna schools; questions asked of the students.

Mandi News: नेरी और लांगणा स्कूलों का औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of Neri and Langna schools; questions asked of the students.
स्कूलक के शिक्षकों के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी एजुकेशन मीना राठौर ने मंडी जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरी और लांगणा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मीना राठौर ने स्कूल मुखियाओं को विद्यार्थियों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उनकी समझ और व्यावहारिक ज्ञान को भी बढ़ाया जाना चाहिए। विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित नजर रखने और जिन विषयों में बच्चों को कठिनाई आ रही है, उनमें अतिरिक्त सहयोग देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। स्कूल स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित निरीक्षण जरूरी है। बच्चों से सीधे संवाद करने से उनकी सीखने की स्थिति और वास्तविक समस्याओं का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed