फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Surge in Vaidni Nullah; Mandi-Pathankot Highway flooded.

Mandi News: वैदनी नाले में आया उफान, मंडी-पठानकोट हाईवे पर भर गया पानी

Mon, 31 Aug 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Surge in Vaidni Nullah; Mandi-Pathankot Highway flooded.
पुल से गुजरते वाहन चालकों की थमी रफ्तार
विज्ञापन

गलू में मूसलाधार बारिश से बढ़ा नाले का जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे वैदनी नाले में शनिवार देर रात अचानक उफान आने से पातकू और डोहग गांवों में दहशत फैल गई। मूसलाधार बारिश के बीच नाले का तेज बहाव देखकर ग्रामीण रातभर जागकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। नाले पर बने पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों में भी खौफ रहा और कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई।

जोगिंद्रनगर शहर से करीब चार किलोमीटर दूर तेज बारिश के कारण हाईवे पर पानी भर गया, जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई। वहीं, करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में नाले के किनारे बसे गांवों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले से करीब चार किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित गलू गांव में शनिवार रात मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद वैदनी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। वाहन चालक सुमित, मनीष और कमल ने बताया कि रात करीब दस बजे तक पुल पार करते समय तेज बहाव के कारण डर बना रहा। होटल कारोबारी डॉ. अनिल ने बताया कि नाले में उफान आने से पातकू और डोहग में लोगों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि बारिश से क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। संबंधित विभागों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून को देखते हुए राजस्व विभाग की टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed