Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sunidhi Group emerged victorious in three competitions.

Mandi News: सुनिधि ग्रुप ने तीन प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

Thu, 19 Nov 2026 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sunidhi Group emerged victorious in three competitions.
8 टीमों के करीब 200 कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से वीरवार को एसपीयू में कल्चर ट्रैक जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में मंडी जिले की 8 टीमों के 200 कलाकारों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में हिमाचली लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ललित अवस्थी वीसी एसपीयू मंडी ने शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संगीत की दुनिया से जुड़े रहने, नशे से दूर रहने तथा अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में सुंदरनगर खंड के रतन लाल ने पहले, जोखनवी पंडोह की दिया ने दूसरे तथा नोबल की सुलेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता लेखन में नोबल कॉलेज पंडोह की गीतांजलि पहले, भानुप्रिया दूसरे तथा जोखनवी पंडोह के हिमांशु शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लोकगीत प्रतियोगिता में सुनिधि ग्रुप सुंदरनगर ने पहला और संगीत सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुनिधि ग्रुप सुंदरनगर पहले तथा मंडी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भी सुनिधि ग्रुप सुंदरनगर ने पहला और मंडी कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका जगदीश कपूर, राजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज, दिनेश गुप्ता और राजकुमार ने निभाई।

इस अवसर पर कुलदीप, सेवानिवृत्त लोक संपर्क अधिकारी एवं कॉलेज से प्रो. संतोष, संगीत सदन से ईशा तथा आईटीआई से प्रवीण, विक्रम सिंह, लोकेश शर्मा, आशीष शर्मा, कमल किशोर, कमलेश ठाकुर, बलदेव सिंह, चिराग, पूर्ण और नेक राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed