{"_id":"67eec8920b42acae7e06368a","slug":"suketi-night-will-be-organized-in-nalwad-fair-karsog-mandi-news-c-90-1-ssml1045-152396-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नलवाड़ मेला करसोग में सुकेती नाइट का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नलवाड़ मेला करसोग में सुकेती नाइट का होगा आयोजन
Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। नलवाड़ मेला करसोग में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के तहत इस वर्ष सुकेती संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय जनता की मांग पर यह विशेष आयोजन रखा गया है।
इसके तहत 7 से 10 अप्रैल तक चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 7 अप्रैल को सुकेती नाइट का आयोजन होगा। इसमें एसएमएस चवाशी और टीटू रायजादा स्टार कलाकार के रूप में शामिल होंगे। 8 अप्रैल को गीता भारद्वाज और काकू राम ठाकुर स्टार कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
9 अप्रैल को ममता भारद्वाज और एसी भारद्वाज मंच पर स्टार कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे, जबकि 10 अप्रैल को हनी नेगी और कुलदीप शर्मा अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं, एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा। संवाद