फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   suicide, youth, dharampur, hrtc worker

धर्मपुर के ध्वाली में एचआरटीसी कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
suicide, youth, dharampur, hrtc worker
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के ध्वाली में एचआरटीसी के कर्मचारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें पत्नी, ससुर और अन्य दो लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग के मिलान के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (38) के रूप में हुई है। वह एचआरटीसी की धर्मपुर बस स्टैंड की वर्कशाप में बतौर वाशरमैन तैनात था। प्रवीण कुमार के दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार पंचायत प्रतिनिधि ने प्रवीण कुमार की बहन को फोन पर सूचित किया कि उसका भाई बीमार है। जल्दी घर आए जाए।
विज्ञापन

जब वह घर पहुंची तो उसे बताया कि प्रवीण ने आत्महत्या कर ली है। मकान की छत के कमरे में जाकर देखा तो प्रवीण फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है। आरोपियों को थाने में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट और बहन के बयान के आधार पर पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैंड राइटिंग के मिलान के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed