{"_id":"6afed3852669b3fbe40a8559","slug":"students-shared-their-thoughts-on-the-books-mandi-news-c-90-1-mnd1001-222067-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों ने पुस्तकों पर साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों ने पुस्तकों पर साझा किए विचार
विज्ञापन
पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर दिया जोर
राजकीय महाविद्यालय कोटली में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय कोटली में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय क्लब (एनडीएलआई क्लब) के तत्वावधान में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का विषय पढ़ें, चिंतन करें और समीक्षा करें-हर पुस्तक अपनी छाप छोड़ती है, अपने विचार साझा करें’ रहा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के साथ आलोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना और साहित्य के प्रति उनकी समझ विकसित करना रहा। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ी हुई पुस्तकों से जुड़े अनुभवों, विचारों और सीख को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संयोजन एनडीएलआई क्लब की सचिव एवं पुस्तकालयाध्यक्ष कविता मल्होत्रा ने किया, जबकि मंच संचालन सहायक आचार्य सोनू ठाकुर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य देविका वैद्य ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्ति की सोच को व्यापक बनाने, दृष्टिकोण को समृद्ध करने और व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।